अब्दुल्ला अख़्तर
विशुनगढ़ :क्षेत्र के ग्राम खरौली (ऐंचापुर) से एक 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता मनोज बाथम ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र के अनुसार, मनोज बाथम की पुत्री मोहिनी बीती 18 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे घर से कहीं चली गई। परिजनों ने अपनी रिश्तेदारियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बताया गया है कि युवती अपने साथ एक टच मोबाइल भी ले गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Mohammed irfan













