अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ: समाज में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ छिबरामऊ कोतवाली के लोहिया नगर में एक कलयुगी भाई ने नशे की हालत में अपनी ही बहन पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
शनिवार की शाम जब पूरा इलाका अपनी दिनचर्या में व्यस्त था, तभी आरोपी भाई शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा। उसने अपनी बहन को अकारण घर से बाहर घसीटा और बीच सड़क पर उस पर लात-घूंसों की बारिश कर दी। वहशीपन का आलम यह था कि उसने अपनी बहन के कपड़े तक फाड़ दिए और उसे बालों से पकड़कर सड़क पर घसीटता रहा।
*मानवता शर्मसार: मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग*
हैरानी की बात यह रही कि जब बहन अपनी जान और आबरू बचाने के लिए गुहार लगा रही थी, तब मोहल्ले के लोग रक्षक बनने के बजाय ‘तमाशबीन’ बने रहे। वहाँ मौजूद भीड़ में से किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि मोबाइल से इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बनाने में मशगूल रहे। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर समाज की संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है।
पीड़िता, जिसका अपनी ससुराल से विवाद चल रहा था, वह सुरक्षा की उम्मीद में अपने मायके में माता-पिता के साथ रह रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई की कलाई पर वह राखी बांधती है, वही उसकी सुरक्षा का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाएगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी भाई अक्सर अपने बुजुर्ग पिता के साथ भी मारपीट करता है और पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी देता है।
खून से लथपथ और बदहवास हालत में पीड़िता सिकंदरपुर पुलिस चौकी पहुँची। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और आरोपी के घर छापेमारी की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी भाई मौके से फरार हो गया।
चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह पाल ने बताया घटना का वायरल वीडियो हमारे पास साक्ष्य के रूप में है। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

कलयुगी भाई की हैवानियत: नशे में धुत होकर सड़क पर बहन को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल










