Explore

Search

June 22, 2026 4:45 am

गणित का पेपर खराब होने के चलते 15 वर्षीय छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा- शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की है। मृतका की पहचान अनुश्का गौतम के रूप में हुई है, जो सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की छात्रा थी।

शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छात्रा की मां और छोटा भाई बाजार के लिए घर से निकले थे। उस समय अनुश्का घर पर अकेली थी। जब शाम करीब 6:30 बजे मां और भाई वापस लौटे, तो घर का गेट खुला मिला।

अंदर जाकर देखा तो अनुश्का अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

परिवार के अनुसार, 17 तारीख से उसकी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। पहला पेपर गणित का था, जो छात्रा को ठीक नहीं लगा था। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थी और ज्यादा बात भी नहीं कर रही थी।

बताया जा रहा है कि मृतका के पिता सत्यवीर सिंह बीएसएफ में तैनात हैं और वर्तमान में श्रीगंगानगर में पोस्टेड हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह इटावा के लिए रवाना हो गए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर