Explore

Search

February 14, 2026 7:47 pm

जनपद न्यायाधीश ने किया किया ई0 सेवा केंद्र का शुभारंभ शीघ्र ही न्याय आपके द्वार योजना लगी मूर्त रूप – जनपद न्यायाधीश

 इटावा फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश मा0 रजत सिंह जैन द्वारा स्थाई लोक अदालत परिसर में ई सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। ई-सेवा केंद्र पर छह खिड़कियों पर वाद की स्थिति ,सुनवाई, अगली तारीख तथा अन्य विवरण, प्रमाणित प्रतिलिपियों की ऑनलाइन सेवा में सहायता, ई फाइलिंग में सहायता, ई0-भुगतान/ ई स्टैंप पेपर खरीद में सहायता, एंड्रॉयड और आई0ओ0एस0 सहायता के लिए ई कोर्ट एप का प्रचार प्रसार, जेल में रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए आई मीटिंग बुकिंग में सहायता, न्यायाधीशों के अवकाश पर होने की जानकारी में सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के विषय में विस्तृत जानकारी देना,

वर्चुअल न्यायालयों में आर0टी0ओ0 चालान के निस्तारण में सहायता करना, ई0 कोर्ट सुनवाई की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा न्यायिक कोर्ट में सहायता,ई0 मेल , व्हाट्सएप व अन्य तरीके के माध्यम से न्यायिक आदेशों की सॉफ्ट कॉपी को प्रदान करने में सहायता करना शामिल है। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि शीघ्र ही न्याय आपके द्वार पर योजना मूर्त रूप लेगी जिसके अंतर्गत पीड़ित,गरीब, असहाय,अशिक्षित-कमजोर लाभार्थियों को उनके घर पर सहायता 15100 योजना के माध्यम से दी जाएगी। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को आयोजित बृहद् साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी शिकायतों का निस्तारण कराएं। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी सहित समस्त न्यायिक अधिकारी गण, अधिकार मित्र तथा पत्रकार बंधु सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर