Explore

Search

April 20, 2026 8:16 pm

अजय यादव के निधन पर शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

इटावा: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव के निधन के बाद उनके निवास पर बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली में निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर इटावा लाया गया, जहां बलराम सिंह चौराहे के पास स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

 

श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे। इनमें श्री अजन्ट सिंह यादव, कुमदेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अनू गुप्ता, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, अनीता यादव, रामनरेश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, सर्वेश शाक्य, कुलदीप गुप्ता संटू, फुरकान अहमद, शफी अहमद बालक, लाखन सिंह जाटव, नेत्रपाल सिंह यादव, डा. आशीष दीक्षित, के के यादव सहित हजारों लोग शामिल हुए।

 

शैक्षणिक जगत में भी थी महत्वपूर्ण भूमिका

 

अजय यादव इटावा और औरैया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक के रूप में शैक्षणिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को भी गहरा आघात पहुंचा है। उनके व्यक्तित्व की बहुआयामी छवि के कारण सभी वर्गों के लोग उन्हें सम्मान देते थे।

 

आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

 

शोकाकुल परिवार ने बताया कि अजय यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव खरगपुर सरैया में किया जाएगा। मंगलवार देर रात दिल्ली में उनके निधन के बाद से ही इटावा में शोक की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें याद करते हुए बताया कि वह सदैव सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में अग्रणी रहे।

 

अजय यादव के निधन से उनके परिवार, राजनीतिक हलकों और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। उनके प्रति लोगों का यह अभूतपूर्व सम्मान उनकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का प्रमाण है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर