Explore

Search

November 4, 2026 3:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

February 1, 2026
Mohammed irfan

अजय यादव के निधन पर शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

इटावा: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव के निधन के बाद उनके

Read More »
Mohammed irfan

जीएसटी सरलीकरण लेबर कानून में सुधार सहित व्यापारियों को राहत मिलेगी-ओम रतन कश्यप

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना की है जिसमें जीएसटी सरलीकरण लेबर कानून में सुधार किए जाने

Read More »
Mohammed irfan

बाइक से देश यात्रा पर निकले डॉक्टर, दे रहे इंसानियत का संदेश 6500 किमी सफर कर पहुंचे दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों तक

इटावा /भरथना। नगला भारा निवासी डॉ. जय यादव पेशे से चिकित्सक हैं, लेकिन उनका जुनून उन्हें एक अलग राह पर ले गया है। वे मोटरसाइकिल

Read More »
Mohammed irfan

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजी0

केंद्रीय बजट 2026- 27 पर प्रतिक्रिया देते हुए उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि बजट में व्यापारी समाज के

Read More »
Mohammed irfan

मन चंगा तो कठौती में गंगा,संत शिरोमणि गुरु रविदास की मनायी गयी जंयती-

इटावा- संत शिरोमणि गुरु रविदास की जंयती पक्का तालाब चौराहे के पास स्थित संत रविदास धर्मशाला में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई,संत रविदास धर्मशाला सिमित के

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर