Explore

Search

May 31, 2026 6:29 am

बाइक से देश यात्रा पर निकले डॉक्टर, दे रहे इंसानियत का संदेश 6500 किमी सफर कर पहुंचे दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों तक

इटावा /भरथना। नगला भारा निवासी डॉ. जय यादव पेशे से चिकित्सक हैं, लेकिन उनका जुनून उन्हें एक अलग राह पर ले गया है। वे मोटरसाइकिल से देश भ्रमण कर लोगों के बीच इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश पहुंचा रहे हैं। डॉ. यादव ने 21 जनवरी को भरथना से अपनी अनोखी यात्रा की शुरुआत की थी।

 

अब तक वे करीब 6500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने देश के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। यात्रा के क्रम में वे तिरुपति, रामेश्वरम, धनुषकोडी और कन्याकुमारी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सामाजिक सौहार्द का संदेश साझा किया।

 

फोन पर बातचीत में डॉ. जय यादव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बनाना और यह समझाना है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली को करीब से जानने का अवसर मिला।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर