Explore

Search

November 4, 2026 5:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजी0

केंद्रीय बजट 2026- 27 पर प्रतिक्रिया देते हुए उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि बजट में व्यापारी समाज के लिए की जा रही है किसी भी घोषणा को नहीं किया गया इससे व्यापारी जगत में भारी निराशा है 

1जीएसटी जैसे कानून में जेल, सजा ,जुर्माना को समाप्त नहीं किया गया

2 व्यापारियों उद्योगपतियों के लोन वे लिमिट पर लगने वाले बैंक की ब्याज दरों को कम नहीं किया गया

3 सरकार द्वारा आवासीय क्षेत्र में चल रहे कमर्शियल औद्योगिक संस्थानों को नियमित करने की कोई घोषणा नहीं की गई है

4 जीएसटी स्लैब काम किए जाने के बाद 10% परसेंट व 7% टैक्स डिफरेंट का पैसा जीएसटी आईटीसी पोर्टल पर जमा है को वापस किए जाने की को घोषिणा नहीं की गई है

5 मंडी समिति जैसे लोकल टैक्सों को समाप्त करने के कोई निर्देश नहीं जारी किए गए

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर