Explore

Search

August 26, 2026 7:59 am

मन चंगा तो कठौती में गंगा,संत शिरोमणि गुरु रविदास की मनायी गयी जंयती-

इटावा- संत शिरोमणि गुरु रविदास की जंयती पक्का तालाब चौराहे के पास स्थित संत रविदास धर्मशाला में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई,संत रविदास धर्मशाला सिमित के अध्यक्ष प्रेम नारायण दोहरे एड की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महान संत व्यक्तिय पर प्रकाश डाला और आरती की,इस अवसर पर मौजूद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि नयी पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए,

जिला विकलांग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि गुरु रविदास ने हमें कर्म की महानता का संदेश दिया था, कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता

इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया

प्रमुख रूप से ऐ के सिंह

योगेश सिंह,शिवम गौतम, विवेक जाटव, सुशांत गौतम,आकाश गौतम,गोलू,इशू गौतम सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर