इटावा, 18 जनवरी 2026: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के इटावा जिला कार्यालय में महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में पार्टी के 125 सदस्यों की ऐतिहासिक जीत पर धूमधाम से जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पार्टी नेतृत्व की सफलता पर खुशी जाहिर करके इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया।

इस अवसर पर, पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम मनोनयन भी घोषित किए। एआईएमआईएम इटावा के जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने नई टीम का ऐलान करते हुए कहा कि यह सभी नियुक्तियाँ व्यक्तियों की ईमानदारी, समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाती हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची:
· मोहम्मद गुलशेर – ओवैसी यूथ ब्रिगेड, जिला इटावा के जिलाध्यक्ष
· मोहम्मद शमी वारसी – जिला उपाध्यक्ष
· सैयद अदील अहमद – भरथना नगर अध्यक्ष
· कुंवर अक्षत सिंह तोमर – ओवैसी यूथ ब्रिगेड नगर अध्यक्ष
· अनीस अली – ओवैसी यूथ ब्रिगेड शहर अध्यक्ष
· फ्रांस अली – ओवैसी यूथ ब्रिगेड शहर प्रभारी
· विकास गोयल – एससी/एसटी शहर अध्यक्ष
डॉ. वारसी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, बुंदेलखंड अध्यक्ष सादिक अली और एससी/एसटी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टी. पी. सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम में पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष मुहित तारिक, मो. फैजान, मो. नईम, गुफरान खान, फरमान खान, समीर खान, मो. एजाज़ खान, मो. शरीफ खान, बिलाल खान, रामू गोयल, पिंटू राजपूत, संजू गोयल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
यह जश्न एआईएमआईएम की बीएमसी चुनाव में मिली शानदार सफलता और उत्तर प्रदेश में पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत देता है।











