Explore

Search

April 16, 2026 6:24 pm

स्वच्छ सर्वेच्छण 2025 -26 में बनेगी पालिका उ०प्र० में तभी टॉप जब मिलेगा जनता का सहयोग – डॉ० हरीशंकर पटेल

इटावा केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार,अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में निर्देशान में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के डीपीएम सुनील कुमार की देख रेख में और ब्राण्ड एम्बेसडर – डॉ० हरीशंकर पटेल के नेतृत्व में तथा , ब्राण्ड एम्बेसडर – .सौम्य वर्मा तरुण, आई टी सी से सुजीत कुमार जिओस्टेट से विवेक सिंह के सयुक्त सहयोग से ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल पक्का तालाब में स्वच्छ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से वृहद रूप से चलाया सफाई अभियान तथा स्वच्छ सर्वेच्छण 2025 – 2026 की तैयारी में जुटी नगर पालिका परिषद की टीमें

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ० हरीशंकर पटेल ने

आम जनमानस से अनुरोध करते हुए कहां कि पालिका के सफाई कमियों का सफाई में सूखा कचरा एवं गीला कचरा अलग – अलग कर देनें में सहयोग करे तभी हमारे परिवार को मिलेगी बीमारियों से राहत

पटेल ने यह भी बताया आम जनता सफाई कर्मियों का सफाई में करें सहयोग तभी स्वच्छ सर्वेच्छण 2025 – 26 में बनेगी पालिका टॉप

 

ब्राण्ड एम्बेसडर – सौभ्य वर्मा ( तरुन) ने अभियान के दौरान नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, उनमें कचरा न डालने की बात कही

समाज उत्थान समिति के इन्जी राजेश कुमार वर्मा , सुन्धाशु वर्मा ने सयुक्त रूप से कहा कि हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने तथा जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक होना चाहिए।

 

आईईसी टीम से छोटू, उज्वल नगर पालिका परिषद इटावा के सफाई नायक- नरेश , सफाई मित्र एवं सहयोगी अंशुल, आसिफ का भी सराहनीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर