Explore

Search

July 30, 2026 10:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन रविवार को नुमाइश पण्डाल में होगा

स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन की तैयारियां हुई पूरी, प्रदेश भर से आयेगे सेनानी परिजन: आकाशदीप जैन

 

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में 28 दिसम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन के संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन ने बताया कि जिले और प्रदेश के सभी सेनानी व उनके आश्रितों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में तात्या टोपे के पुत्र विनायक राव टोपे, भगत सिंह के साथी के वंशज क्रांति कटियार, क्रांतिकारी रामनरायन आजाद के पौत्र बॉबी दुबे आजाद, शहीद मेला के संयोजक राज त्रिपाठी, जनप्रतिनिधी, जनपद के वरिष्ठ आलाधिकारी, राष्ट्रीय कविगण आदि उपस्थित रहेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर