Explore

Search

February 14, 2026 7:51 pm

पान कुंवर इंटर नेशनल स्कूल के द्वारा पर्यावरण छात्र संसद का प्रदर्शनी पंडाल में हुआ आयोजन

इटावा पर्यावरण छात्र संसद का नुमाइश पंडाल में आयोजन किया गया। इसमें अरावली की पहाड़ियों को सुरक्षित रखना की अपील की गई। यह भी कहा गया कि इसके लिए सख्त कानून बनाए जाएं। इसके साथ ही प्रदूषण से बचने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई प्रस्ताव रखे गए। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रस्ताव रखा गया । 

 

पर्यावरण छात्र संसद में छात्रों ने कहा कि कई स्थानों पर जाम लगता है। खास बात है कि जाम के दौरान भी वाहन स्टार्ट रखें जाते हैं जिससे प्रदूषण फैलता है। इससे बचना बहुत जरूरी है। जाम ना लगे तो इस प्रदूषण से बचा जा सकता है। यह प्रस्ताव भी रखा गया की प्लास्टिक का प्रयोग ना किया जाए इसके स्थान पर कपड़े का थैला लेकर बाजार जाया जाए। यह प्रस्ताव भी रखा गया कि कागज का भी अधिक प्रयोग ना किया जाए और कागज की बर्बादी को भी रोका जाए। छात्र संसद में छात्रों ने प्रस्ताव रखा की पानी की बर्बादी रोकी जाए । बड़ी इमारत में रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही बरसात के पानी का भी संरक्षण किया जाए। छात्रों ने अपनी पर्यावरण संसद में ध्वनि प्रदूषण के साथ ही वायु प्रदूषण को भी घातक बताया और इसे रोकने के लिए उपाय भी बताएं उन्होंने कहा कि इसके लिए सार्वजनिक वाहनों का अधिक प्रयोग किया जाए

इससे पूर्व पर्यावरण छात्र सांसद का शुभारंभ इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक, डिप्टी डायरेक्टर इटावा सफारी डा. विनय सिंह ने दी प्रज्वलित करके किया । कार्यक्रम के संयोजक पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सीबीएसई के डीटीसी डा. कैलाश चन्द्र यादव, संजय सक्सेना, माधवेंद्र शर्मा मननारायण तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर चंबल सेंचुरी के वार्डन के चंद्रशेखर, कृषि इंजीनियरिंग कालेज के डीन एनके शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव, विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्य मौजूद रहे। एक बालक एलविश ने सभी अतिथियों को पौधे भेंट किया। वह पौधारोपण का कार्य भी कर रहा है।

 

इन्हें किया गया सम्मानित

पदम सिंह पदम, संजय चौहान, डा. सुनीता यादव, डा. संगीता, निर्मल सिंह, संजीव चौहान

 

 

 

प्रदूषण रोकें, कहीं ऐसा ना हो ऑक्सीजन पर भी देना पड़े टैक्स- अनिल पटेल

 

 

पर्यावरण छात्र संसद के मुख्य अतिथि सफारी पार्क के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने कहा कि हम प्रकृति के जितने करीब रहेंगे उतने ही प्रदूषण से बचेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपनी जीवन शैली में भी थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा अगर ऐसा ना हुआ तो वह दिन भी आएगा जब ऑक्सीजन पर भी टैक्स देने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक है और प्रदूषण से बचने के लिए भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है लेकिन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक ने कहा कि प्रदूषण रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कानून बनाए गए हैं। इन पर अमल करके प्रदूषण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिकायत ही नहीं सहयोग की भी जरूरत है। वन विभाग हर साल पौधे लगता है और यथासंभव उनकी देखरेख भी करता है जरूरी यह है कि इस कार्य में हम सभी आगे आएं। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कार्यक्रमों में बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिससे यह कार्य आगे बढ़े। इटावा सफारी के डिप्टी डायरेक्टर डा. विनय सिंह ने कहा हम सभी को मिलजुल कर प्रदूषण को रोकना है और पर्यावरण को संरक्षित करना है। पानी और ऊर्जा की बर्बादी को भी रोकता है। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन एनके शर्मा ने कहा कि अब जैविक खेती और मोटे अनाज पर जोर दिया जा रहा है। यह समय की जरूरत है जिन पुरानी पद्धतियों को हमने भुला दिया है उन्हें फिर अपने से ही पर्यावरण भी सोच रहेगा और सेहत भी सुधारी।

 

वन विभाग व सफारी ने लगाए स्टाल

इटावा। पर्यावरण छात्र संसद के दौरान वन विभाग और इटावा सफारी पार्क की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। इटावा सफारी पार्क के स्टाल में वन्य जीवों से संबंधित जानकारी चित्रों के माध्यम से दी गई थी। वन विभाग ने पोस्टर व होडिग्स के माध्यम से पर्यावरण और प्रदूषण से संबंधित विभिन्न कानून के बारे में जानकारी दी गई। पेड़ पौधों से भी परिचित कराया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर