Explore

Search

November 3, 2026 9:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

समाजसेवी नीरज दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर शांति हवन किया गया, वृद्ध आश्रम में फल वितरित किये गये

इटावा, समाजसेवी स्व.नीरज दुबे (जिला मलेरिया अधिकारी) की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए शांति हवन का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ हनुमान मन्दिर पक्का तालाब इटावा पर किया गया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हवन पूजन के सरोज वृद्ध आश्रम विष्णुपुरम कालोनी महेरा चुंगी इटावा व जिला अस्पताल में वृद्ध जनों एवं मरीजों को मिठाई व फल वितरित किये l इस मौके पर श्री नीरज दुबे का पुत्र प्रज्जुल दुबे, ओम दुबे, राजेंद्र दुबे, अनिल शुक्ला, शिवहरि दीक्षित, गोविंद माधव शुक्ला, डॉ.जयकिशन तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष आदित्य उर्फ बंटी बाजपेयी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, मनीष उपाध्याय जसबंतनगर, प्रशांत तिवारी, संजय शर्मा, मयंक विधौलिया, दीपक पंडित, शिवाकांत चौधरी, राज कुमार मिश्रा, श्याम शर्मा उर्फ दादा, रोहित चौधरी, अनय बाजपेयी, संजीव दीक्षित, मनोज तिवारी, मनीष दीक्षित, अमित दीक्षित, क्षत्रिय महासभा की जिलाध्यक्ष महिला सभा शोभा चौहान, अक्षय सिंह एड., विकास वर्मा, रणवीर सिंह एड. आदि उपस्थित थे l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर