Explore

Search

November 3, 2026 9:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार, सारा माल बरामद

इटावा 05 दिसंबर, 2025 थाना बकेवर, पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण सहित सारा माल बरामद किया। यह सफलता एडीजी कानपुर जोन व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर क्षेत्र के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हासिल की गई।

 

· तारीख: 21 नवंबर, 2025

· शिकायतकर्ता: श्रीमती वादिनी कामिनी पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह, ग्राम इन्द्रावखी, बकेवर

· अपराध: घर से सोने-चाँदी के आभूषणों की चोरी

· दर्ज मुकदमा: मु०अ०सं० 396/2025, धारा 305(A) BNS

 

05 दिसंबर, 2025 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा अहेरीपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग चल रही थी। तभी आपराधिक सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी निवाड़ी कला इलाके में देखे गए हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ और बरामदगी:

 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तलाशी में सोने-चाँदी के कीमती आभूषण बरामद हुए। आरोपियों ने स्वीकारा कि ये सामान उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पुष्पेन्द्र सिंह के घर से चोरी किया था।

 

बरामद सामान:

 

1. सोने की चैन

2. मंगलसूत्र एवं काले मोती की माला

3. सोने का पैंडल

4. 3 सोने की अँगूठी (लेडीज)

5. 1 सोने की अँगूठी (जेंट्स)

6. सोने की बिंदी

7. सोने की झुमकी/बृजवाला की जोड़ी

8. सोने की कान की लटकन की जोड़ी

9. चाँदी की पायल की जोड़ी

10. चाँदी की करधनी

11. 1700 रुपये नकद (आभूषण बेचकर प्राप्त)

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. योगेश उर्फ गोलू पुत्र राजवीर सिंह, उम्र 22 वर्ष, नगला भदौरिया, थाना बकेवर

2. एक अभियुक्ता (नाम विधि अनुसार प्रकट नहीं किया जा रहा)

 

श्रेय योग्य पुलिस टीम:

 

· उपनिरीक्षक विपिन मलिक – थानाध्यक्ष बकेवर

· उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार

· उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार

· हेड कांस्टेबल संजीवन लाल

· कांस्टेबल अनुज कुमार, कपिल चौधरी, अतुल कुमार

· महिला कांस्टेबल पूजा पवार, अंजली

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा का संदेश:

 

“इटावा पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। आम जनता की सुरक्षा और संपत्ति की हिफाजत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चोरी, डकैती जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर हम अपराधियों को कानून के कठघरे में लाएंगे।”

 

#इटावा_पुलिस #चोरी_का_मामला #सोने_की_चोरी #गिरफ्तारी #थाना_बकेवर #कानून_का_शिकंजा

#जनसुरक्षा #पुलिस_कार्रवाई #BNS #अपराध_नियंत्रण

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर