Explore

Search

June 16, 2026 1:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

भंडारे का सैंपल लेंने पर बबाल, अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली

इटावा राम लीला मैदान में चल रहे पीताम्बरा महायज्ञ के आज भंडारे के अवसर पर उस समय बबाल हो गया जब फूड विभाग के अधिकारी श्रीमती गायत्री और मृत्युंजय कुमार ने प्रसाद का सैम्पल लिया,इस पर यज्ञ के व्यवस्थापकों और फूड अधिकारियों के मध्य वाद-विवाद होने लगा अधिकारियों का कहना था कि इतनी बड़ी व्यवस्था में सरकारी आदेश के अनुसार उनकी यहां ड्यूटी लगी है जिससे कोई फूड पोईजिनिग जैसा कोई हादसा न हो देश के अन्य राज्यों कुछ घटनाएं हुई हैं इस लिए सतर्कता के तहत वे यहां आये थे, उन्होंने आदेश की कापी भी दिखाई जो फाड़ दी गई 

परंतु व्यवस्थापकों का कहना था कि ये सनातन धर्म का अपमान है , ये लोग हम लोगों को बिना बताए रसोई में घुस कर सैंपल लेने लगे

सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय, मुख्य खाद्य अधिकारी श्री राजेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के मध्य बातचीत कर स्थिति को संभाला

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर