Explore

Search

November 3, 2026 3:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

November 17, 2025
Mohammed irfan

इटावा में मतदान केंद्रों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, किसी दल से नहीं मिली कोई लिखित आपत्ति

इटावा। 17 नवम्बर, 2025: निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सभी मान्यता

Read More »
Mohammed irfan

भंडारे का सैंपल लेंने पर बबाल, अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली

इटावा राम लीला मैदान में चल रहे पीताम्बरा महायज्ञ के आज भंडारे के अवसर पर उस समय बबाल हो गया जब फूड विभाग के अधिकारी

Read More »
Mohammed irfan

डॉ. अंकित मित्तल ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया यूपीयूएमएस का गौरव

सैफई (इटावा) 17 नवंबर 2025। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के अस्थि रोग विभाग के अपर प्रोफेसर डॉ. अंकित मित्तल को भारतीय आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब चीतल-सांभर के साथ दिखेंगे बारहसिंघा भी

इटावा, 17 नवम्बर: इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों की variety और संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इन्हीं कोशिशों के तहत लखनऊ के

Read More »
Mohammed irfan

6 फीट लंबा अजगर कॉलोनी में देख दहशत में आए कॉलोनी वासी

सर्पमित्र डॉ आशीष ने 11 किलो वजनी अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू इटावा। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत विष्णु विहार कॉलोनी के एक घर

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर