Explore

Search

September 16, 2026 4:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब चीतल-सांभर के साथ दिखेंगे बारहसिंघा भी

इटावा, 17 नवम्बर: इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों की variety और संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इन्हीं कोशिशों के तहत लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर से 04 नवम्बर, 2025 को पाँच बारहसिंघा (Swamp Deer) यहाँ लाए गए थे।

 

इन बारहसिंघाओं को सबसे पहले डियर सफारी में बने एक विशेष क्वारंटाइन एनक्लोजर में रखा गया, जहाँ उनके स्वास्थ्य और व्यवहार पर लगातार नजर रखी गई। सफारी पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहने के कारण इन प्रयासों को आसानी से अंजाम दिया जा सका।

 

क्वारंटाइन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद अब इन सभी बारहसिंघाओं को डियर सफारी के मुख्य क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही, अब पर्यटक डियर सफारी का आनंद लेते हुए चीतल और सांभर के साथ-साथ दुर्लभ बारहसिंघा को भी प्राकृतिक परिवेश में देख सकेंगे।

 

(डॉ. विनय कुमार सिंह)

उपनिदेशक

इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर