Explore

Search

February 15, 2026 9:31 am

6 फीट लंबा अजगर कॉलोनी में देख दहशत में आए कॉलोनी वासी

सर्पमित्र डॉ आशीष ने 11 किलो वजनी अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू

इटावा। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत विष्णु विहार कॉलोनी के एक घर के पास के ही प्लॉट में एक 6 फीट लम्बा और लगभग 11 किलो वजनी अजगर सांप कहीं से आकर बैठ गया था तभी वहां खेल रहे बच्चों की नजर उस बड़े अजगर सांप पर पड़ी तो वे सब डर के मारे वहां से भाग निकले और अपने अपने अभिभावकों को बताया ।

 

कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार सक्सेना ने बताया कि, प्लॉट की झाड़ी में छिपे हुए बड़े अजगर को देखकर हमारे बच्चे बेहद ही डर गए थे तब उन्होंने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी से स्नेकबाइट हेल्पलाइन पर अजगर के रेस्क्यू के लिए मदद मांगी जिसके बाद डॉ आशीष ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उस 6 फीट लम्बे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा निर्देशन में सुरक्षित प्राकृतवास में ले जाकर छोड़ दिया।

 

नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता,वन्यजीव पर्यावरण एवम आपदा प्रबंधन के ब्रांड एंबेसडर डॉ आशीष ने मौके पर मौजूद सभी निवासियों को जानकारी देते हुए बताया कि,यह एक 6 फीट लम्बा अजगर है जिसका जन्तु वैज्ञानिक नाम पायथन मोलूरस है जो कि एक विषहीन सांप है लेकिन इसके काटने के बाद घाव की साफ सफाई न करने से सिर्फ गैंग्रीन का घातक संक्रमण हो सकता है लेकिन किसी की मृत्यु नहीं होती है।

 

सांप के काटने के बाद का सुरक्षित इलाज कहां ??

 

सर्पमित्र डॉ आशीष ने बताया कि,किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जनपद के जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड में कमरा नंबर 3 में और सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी वार्ड में हमेशा ही उपलब्ध है।

 

कभी भी सर्पदंश होने पर सबसे पहले क्या करें ?

 

सर्पदंश होने पर सामाजिक संस्था ओशन द्वारा संचालित जनपद इटावा की नि:शुल्क स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर उस सांप द्वारा काटे गए निशान की एक साफ फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर तत्काल संपर्क कर सकते है।

 

कभी भी अनचाहे सर्पदंश से कैसे बचे?

 

जनपद के सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि, इस समय चूंकि, सर्दी का मौसम चल रहा है और सभी सांप शीत रक्त के प्राणी होने के कारण बेहद कष्ट में भी है छिपने की कोई न कोई सुरक्षित जगह भी तलाश रहे है ऐसे में किसी को अनचाहा सर्पदंश हो सकता है अतः कभी भी कैसा भी सर्पदंश होने पर कृपया बिलकुल भी न घबराएं तुरंत ही हेल्पलाइन नंबर मिलाएं क्यों कि, कोबरा ,करैत सांप को छोड़कर लगभग सभी सर्प विषहीन ही होते है इसलिए अपनी सुरक्षा के मद्देनजर कृपया रात में घर के दरवाजों के नीचे कोई कपड़ा या बोरी लगाकर ही सोएं, घर की खिड़कियां बंद रखे या उनपर महीन जालियां लगवा लें साथ ही सोते समय अपना बिस्तर तकिया भी चेक कर के ही सोएं ,कहीं भी अंधेरे में जाने से बचें घर के बाहर रखे जूते देखकर पहने, रात को बाहर सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें तभी आप किसी सर्पदंश की घटना से बच सकते है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर