Explore

Search

February 15, 2026 8:09 pm

रिटायर्ड पुलिस कर्मी का पर्स पार करने वाला चोरी के दो मोबाइल समेत गिरफ्तार

इटावा : तीन दिन पहले ग्वालियर पैसेजेंर में रिटायर्ड पुलिस कर्मी का पर्स पार करने वाले एक चोर को रविवार दोपहर राजकीय रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल एवं पर्स मारकर प्राप्त किए 715 रुपये भी बरामद हुए है।

 

जीआरपी सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रविवार को जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक सोहिल राज और सीआईबी टूंडला टीम के साथ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी दोपहर करीब डेढ़ बजे स्टेशन के सकुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति को टीम ने पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोबाइल व 715 रुपये बरामद हुए। मोबाइल के कागज मांगने पर वह दिखा नहीं सका और दोनों मोबाइल चोरी के होना पाए गए। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ब्रजेश पुत्र हाकिम सिंह निवासी टीला खुशहालपुर भरथना बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में बृजेश ने 30 अक्टूबर को स्टेशन पर रिटायर्ड पुलिस कर्मी विश्वनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी जयंतीपुर सुलेमराय थाना धूमनगंज प्रयागराज का ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय पर्स पार करने एवं शनिवार रात्रि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से राजपुर थाना सॉरिख कन्नौज निवासी राम वरन शाक्य का मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। दोनों मुकदमों में सामान बरामदगी के संबंध में उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर