Explore

Search

February 15, 2026 11:02 pm

महिला व्यापार मंडल की बैठक में महिला सुरक्षा,साइबर सुरक्षा, एवं नये कानूनों के संबंध में महिला व्यापारीयों को किया गया जागरुक

इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग की एक बैठक एस डी फील्ड के पास स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, एवं कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी मौजूद रहे

बैठक में महिला थाने की काउंसलर एवं महिला व्यापार मंडल की जिला महामंत्री चित्रा परिहार ने महिला व्यापारीयों को साइबर अपराधों के बचाब, आनलाइन ठगी, फर्जी काल, फर्जी वीडियो, ओटीपी और क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी, उन्होंने महिला अपराध के संबंध में भी पुलिस विभाग से जारी किए गए नंबरों के संबंध में महिला व्यापारीयों को अवगत कराया

 व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित ने NCL Awareness 2.0 नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि नये कानूनों में महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु विशेष प्रावधान, साइबर अपराध पर कठोर दंड, फॉरेंसिक साक्ष्यों का अनिवार्य उपयोग तथा ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर जैसी सुविधाओं से न्याय प्रणाली अधिक पारदर्शी एवं पीड़ित-केंद्रित हो गई है।

उन्होंने बताया कि “दंड से न्याय की ओर” की भावना के साथ यह नये कानून आमजन को त्वरित, निष्पक्ष एवं सुलभ न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला जिला महामंत्री अंजू यादव, ममता दुबे, मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला उपाध्यक्ष शकीला बेगम, वंदना वर्मा,सरला तोमर, महिला जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल,तनु वर्मा,फैजान खान,समीर, शाहिदा बेगम , चांदनी आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर