Explore

Search

June 16, 2026 12:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

जनता दर्शन में एक-एक फरियादी से सीएम योगी ने की मुलाकात,अफसरों को दिए यह निर्देश

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने से पहले सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन का आयोजन किया। सीएम ने प्रदेश के कई जिलों से आये एक-एक फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्या सुनी,फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से फीडबैक लें। इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से सीएम को अवगत कराया।फरियादियों से मिलने के बाद सीएम ने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है।

 

जनता दर्शन के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया।पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई।साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत सीएम योगी से की।इस पर सीएम ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

 

एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइये और अपने मरीज का ध्यान रखिये,बाकी हम पर छोड़ दीजिए।धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है।

 

सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना।नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी और कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर