Explore

Search

February 15, 2026 8:09 pm

यातायात जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची वैदपुरा पुलिस, नुक्कड़ सभा में बताए गए जीवन रक्षक नियम

इटावा, 02 नवम्बर 2025: “सावधानी ही सुरक्षा है” के मंत्र के साथ, जनपद इटावा में ‘यातायात माह- नवम्बर 2025’ के तहत आज कस्बा वैदपुरा में एक जोरदार शुरुआत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रभावशाली नुक्कड़ सभा में नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया और सड़क सुरक्षा के गुर सिखाए गए।

 

“हेलमेट और सीट बेल्ट है जरूरी, नशे में वाहन चलाना है खतरनाई”

 

इस नुक्कड़ सभा के दौरान थानाध्यक्ष वैदपुरा एवं प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित नागरिकों, वाहन चालकों और राहगीरों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को ‘क्या करें और क्या न करें’ के बारे में विस्तार से समझाते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए। मुख्य रूप से लोगों से अपील की गई कि:

 

· दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।

· चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

· नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं।

· वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

· निर्धारित गति सीमा का हमेशा पालन करें।

 

पुलिस टीम ने दोहराया कि “यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।” उनका संदेश स्पष्ट था – “सावधानी ही सुरक्षा है — सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें।”

 

यह अभियान पूरे नवंबर माह तक चलाया जाएगा, जिसमें सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के महत्व को लगातार उजागर किया जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर