Explore

Search

April 22, 2026 4:18 pm

बड़े पीर साहब की हुई नज़र,अक़ीदतमंदो ने किये कलाम पेश

इटावा | पंजाबी मोहल्ला कटरा सेवा कली में मोहम्मद फईम अब्बास एडवोकेट के जानिब से हज़रत शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी बड़े पीर साहब (गौसे ए आज़म)की हुई नज़र, बड़े पीर साहब की शान में अक़ीदतमंदो (श्रद्धालुओं )ने अपने अपने कलाम पेश किये.साथ में मरहूमा जुबैदा अब्बास की सालाना फातिहा हुई. इस दौरान मौलाना ज़ाहिद रज़ा, मौलाना फुरक़ान रज़ा, फैज़ रज़ा क़ादरी, हाफ़िज़ मोहम्मद कैफ रज़ा, हाफ़िज़ कारी शाहवाज़ अनवर, हाफ़िज़ कारी फैज़ान अहमद चिस्ती, कारी मौरिफ़ रज़ा, हाफ़िज़ तारिक़ रज़ा आदि हाफ़िज़ उल्लेमाओं ने कलाम पेश किये और मरहूमा जुबैदा अब्बास के लिए दुआ मांगी.

इस मौक़े पर उपस्थित रहे कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक ख़ादिम अब्बास, खुर्शीद आलम, शाहवाज़ आलम, इंतजार खान, वहाज़ अली निहाल, इदरीश मास्टर, आदि पत्रकार एवं समाजसेवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर