Explore

Search

April 20, 2026 3:20 pm

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम: इटावा में स्वदेशी मेले का भव्य आगाज, जिला अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इटावा: राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो ‘स्वदेशी मेला 2025’ का शुभारंभ हो गया है। मेले के उद्घाटन के मौके पर मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विशेष निरीक्षण किया।

 

इस दौरान व्यापार मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित और उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने भी अधिकारियों का साथ दिया और विभिन्न स्टॉलों का जायजा लेते हुए उद्यमियों से उनके उत्पादों की विस्तार से जानकारी ली।

 

“स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं”

 

उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, “इस मेले का मुख्य लक्ष्य स्वदेशी उत्पादों के निर्माण, बिक्री और प्रदर्शनी को बढ़ावा देना है, ताकि प्रदेश में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूती मिल सके।” उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों को स्वदेशी उत्पादों से सजाएं और जीएसटी दरों में कमी का लाभ उठाते हुए स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

 

एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

 

मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों और उद्यमियों के उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। यह आयोजन स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि-आधारित उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र के उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बाजार उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर