Explore

Search

April 21, 2026 2:38 pm

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई मे सुनी 132 शिकायतें

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई मे सुनी 132 शिकायतें

हरदोई कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 132 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जन सुनवाई के दौरान आज 02 बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया, एक बच्चें को स्पान्शरशिप योजना से जोड़ा गया, एक आयुष्मान बनाया गया तथा एक राशन कार्ड बनाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भाष्कर व सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर