Explore

Search

April 21, 2026 12:18 am

सन्त विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा में सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम “लाइफ स्किल्स” का सफल आयोजन

इटावा संत विवेकानन्द सी0से0 पब्लिक स्कूल इटावा में आज सीबीएसई केपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “लाइफ स्किल्स (एडवांस)”  विषय पर प्रातः 10 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित हुआ! प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के 60 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की! कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य एवं वेन्यू डायरेक्टर डॉ. आनंद के द्वारा किया गया।

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेसौर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहीं:

रमणिक कौर( प्रधानाचार्या, एस एस बी एस औरैया) एवं

(डॉ. मनीषा सिंह, प्रधानाचार्या, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, कन्नौज) उत्तर प्रदेश दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को लाइफ स्किल्स एडवांस की अवधारणा उसके व्यावहारिक प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इसके महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस एकदिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने न केवल सैद्धांतिक पहलुओं को सीखा बल्कि समूह गतिविधियों और संवादात्मक कार्यशालाओं के माध्यम से सीखने की नई विधियों का अनुभव भी किया। कार्यक्रम का संचालन चित्रा परिहार ने किया। प्रशिक्षण के सफल समन्वयन में पुष्पेन्द्र सेंगर एवं अरुण त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष यादव,हिमांशु सेंगर, शिवांगी यादव, आरती पांडेय एवं सीतासरन मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने रेसौर्स पर्सन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक सिद्ध होते है! साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहां कि हम शिक्षकों को भी विद्यार्थी बने रहने चाहिए ।इसलिए समय समय पर इस तरह की वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है! वही उन्होंने वर्कशॉप में आई दोनों ही रिसोर्स पर्सन को धन्यवाद देते हुए उनका अभिवादन किया!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर