इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महिला संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए, महिला जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती गुड्डी बाजपेई ने श्रीमती मेहताब बेगम को जिला संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। श्रीमती मेहताब बेगम केजीएन बैंगिल स्टोर, इटावा की प्रबंधिका (ओनर) हैं।
मेहताब बेगम को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के व्यापारिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उद्योग मंच के अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब, महिला जिला महामंत्री श्रीमती ममता दुबे, महिला संगठन मंत्री श्रीमती प्रमिला पालीवाल, पप्पू हसन सहित कई गणमान्य व्यापारी नेताओं ने उनका अभिनंदन किया और नए पद पर उनकी सफलता की कामना की। यह नियुक्ति संगठन में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Author: Mohammed irfan













