Explore

Search

June 15, 2026 11:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा की चेयरमैन ज्योति संटू गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय का कार्यक्रम शोराबाल बालिका इंटर कॉलेज में किया गया

स्वच्छता ही मानव जीवन का आधार – डॉ० हरीशंकर पटेल

शासन व प्रशासन के निर्देशनुसार नगर पालिका परिषद इटावा की चेयरमैन ज्योति संटू गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में तथा महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित / ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) डॉ० हरीशंकर पटेल एवं स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के डीपीएम सुनील कुमार के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद इटावा व आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं शोरावाल बालिका इन्टर कालेज के सहयोग से शोराबाल वालिक इन्टर कालेज में विद्यालय के बच्चे ने स्वच्छता ही सेवा का सार्टफार्म में एस एच एच की मनमोहक आकृति बनाकर लोगों का मन मोह लिया।

डॉ० हरीशंकर पटेल ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सोर्स सेग्रीगेशन और निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया स्वच्छता ही मानव जीवन का आधार है।

सुनील कुमार डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन यादव , उप प्रधानाचार्य श्रीमती अनामिका वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कूडें के प्रृथिकिकरण एवं जल के महत्त्व पर चार्चा की।

अनामिका वर्मा, उपप्रधानाध्यापक शोरावाल वालिका इण्टर कालेज ने स्वच्छ व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है इसलिए हम सभी को मिलकर स्वच्छता के अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से आईटीसी से सुजीत कुमार , जिओ स्टेट से विवेक नगर पालिका परिषद , इटावा के अंशुल , आसिफ तथा सफाई नायक शेखर तथा शोरावाल बालिक इण्टर कालेज के अध्यापिकाएं , छात्राएं एवं स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर