Explore

Search

February 15, 2026 6:42 am

वक्फ संपत्तियों के लिए UMEED पोर्टल की कार्यशाला 28 को इस्लामिया कॉलेज में

इटावा। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबन्धन सशक्तिकरण दक्षता और विकास (UMEED) अधिनियम-1995 जो दिनांकः-08.04.2025 को लागू हुआ है। अधिनियम की घारा-3(क)के अनुसार केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा UMEED केन्द्रीय पोर्टल 2025 का शुभारम्भ किया गया है जिसका उद्देश्य मौजूदा औकाफ का विवरण,पंजीकरण, लेखा परीक्षा और वक्फ एवं बोर्ड के अन्य विवरण जैसा कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, दिनांक 5,दिसंबर 2025 तक अपलोड किया जाना है। मुतवल्लियों द्वारा वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में जनपद में उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा मौलाना तारिक शम्सी,हाजी फुरकान अहमद खान,डा.अफजाल अहमद खान तथा शाहनवाज़ आलम

को जनपदीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।पोर्टल के सम्बन्ध में जनपद इटावा व औरैया के समस्त वक्फ मुतवल्ली/प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सेक्रेटरी की प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 28, सितम्बर 2025 रविवार को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक इस्लामिया इंटर कालेज,इटावा में आयोजित की गयी है। जिसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ के अधिकारियों द्वारा पोर्टल के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जायेगा।उक्त जनपदीय कोऑर्डिनेटरों मौलाना तारिक शम्सी, फुरकान अहमद खान, डा0अफज़ाल अहमद खान एवं शाहनवाज़ आलम ने संयुक्त रूप से समस्त मुतवल्ली/अध्यक्ष वक्फ समितियों से इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर