Explore

Search

April 21, 2026 12:06 am

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आहूति की गई

इटावा 24 सितम्बर, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आहूति की गई।

बैठक में उन्होंने उद्यमियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं के समाधान पर विस्तार पूर्वक जानकारी की। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर एलडीएम को गति बढ़ाई जाने हेतु निर्देश दिए साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओ0डी0ओ0पी0 को लेकर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एजुकेशन लोन पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे बच्चों को पढ़ाई में सहायता मिलेगी एवं जनपद की रैंक में भी सुधार आएगा। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो में 21 उद्यमी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री प्रोमोशन के लिए प्राथमिकता नं0 1 पर है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 जैसी छोटी-छोटी इकाईयों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजनान्तर्गत विगत तीन वर्षों से कार्यरत ऐसी विनिर्माण ईकाइयों जिनके द्वारा तकनीकी उत्पन्न करते हुए नई टेक्नोलॉजी की मशीनें खरीदी जाती है, उन्हें 5 लाख तक की सब्सिडी प्राप्त कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी उद्यमी इंडस्ट्री लगाना चाहते है उनको शासन स्तर द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं अच्छे बिजनेस प्लान वालों को भी सभी सरकारी विभागों द्वारा सहायता प्राप्त कराई जायेगी। उन्होंने बिजली विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए।

उक्त बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एल0डी0एम0, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, विद्युत विभाग, बैंकर्स, समस्त उद्यमियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर