Explore

Search

June 16, 2026 8:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के संयोजन में एक रैली विकास भवन से निकाली गई

इटावा-आज दशम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के संयोजन में एक रैली विकास भवन से निकाली गई, जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथिक चिकित्सकसो एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, ये रैली आई एम ए भवन पक्का तालाब तक पहुंच कर संगोष्ठी में परिवर्तित हो गयी,

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक सरिता भदौरिया ने आयुर्वेद दिवस एवं संगोष्ठी के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य कैम्प का फीता काटकर शुभारंभ किया,

उन्होंने कहा कि

आयुर्वेद जन-जन के लिए, है आयुर्वेद पृथ्‍वी के लिए है” व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वैश्विक कल्याण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास पर बल देता है। 10वां आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और वैश्विक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका को व्यक्त करने का एक अवसर है

आग्रह करती हूँ सभी लोगों से, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और नीति निर्माताओं से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें ।

कार्यक्रम को जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा देवा रानी तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डा जितेंद्र कुमार वर्मा ने संबोधित कर आयुष चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डाला।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर