Explore

Search

August 1, 2026 12:02 am

इटावा में आज़ाद समाज पार्टी के तत्वाधान में हुआ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक एवं भाईचारा कमेटी की मीटिंग की।

इटावा में आज़ाद समाज पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक एवं भाईचारा बनाओ अभियान चलाया गया

 

कार्यक्रम का आयोजन जनपद इटावा के ग्राम कछपुरा में किया गया

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए आज़ाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी भाईचारा श्रद्धेय बलबीर सिंह जाटव

 

वहीं आसपा नेता बलबीर सिंह जाटव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज़ाद समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों के सुख दुःख में हमेशा साथ देने वाली

पार्टी है मा० चंद्रशेखर आजाद की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आसपा के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है,साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जम कर बरसे। साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया,और बहुजन आइकन मा० चंद्रशेखर आजाद को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आए आज़ाद समाज पार्टी मंडल संयोजक भाईचारा हर्ष कुमार चौधरी

 

वही कार्यक्रम में मंडल संयोजक हर्ष कुमार चौधरी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने की नसीहत दी।

वहीं विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह गौतम (जिला पंचायत सदस्य इटावा) ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा आने वाले समय में आसपा की सरकार बनेगी और चंद्रशेखर आजाद साहब को पार्टी का एक एक कार्यकर्ता 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

 

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रद्धेय मोहित गौतम,पूर्व जिला संगठन मंत्री अमर चौधरी, नगर अध्यक्ष लखना शैलेश चक, अरविंद दोहरे, दीपक चक,अभिषेक दोहरे, सत्यम दोहरे जयचंद्र वाल्मीकि,फूलसिंह कुशवाह, संदीप जाटव, राहुल गौतम,एवं सैकड़ो भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर