Explore

Search

April 16, 2026 8:01 pm

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काटकर किया गया

इटावा 17 सितम्बर, 2025- मा0 मानवेन्द्र सिंह सदस्य विधान परिषद एवं जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काटकर किया गया। इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का इसके माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा।

प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत जिला सूचना अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथियों को प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी कार्य एवं संचालित योजनाओं, मुफ्त इलाज, युवाओ को नौकरी, मिशन रोजगार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से सम्बंधित आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।

उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान सरकार के बहुत सारे कीर्तिमान स्थापित हुए हैं उसकी थोड़ी-थोड़ी झलकियां इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को दिखाने के लिए यहां पर व्यवस्था की गई है। यह पन्द्रह दिन तक चलेगी, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास व शहरी आवास, सौर ऊर्जा आदि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देखी जा सकती है। कृषि तकनीकी जानकारी करके कृषि के क्षेत्र में कृषक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों में कोई विकास का क्षेत्र छूटा नहीं है इसमें सब समाहित किया गया है इस प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन कर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिये बहुत ही उपयोगी है। इसका अवलोकन कर आम आदमी प्रदेश सरकार द्वारा किए गए गत वर्षों के कार्यों / रिपोर्ट कार्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा गरीब लोगों के उत्थान हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी आम लोग जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, समस्त पत्रकार बंधु सहित आमजन उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर