Explore

Search

September 15, 2026 3:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अल्हाना को मिला प्रोफेसर जादौन सिंह स्मृति स्वर्ण प

इटावा।छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के वर्ष 2025 के दीक्षांत समारोह में 17 सितंबर को के.के.डिग्री कॉलेज इटावा के प्रोफेसर रहे जादौन सिंह की स्मृति में रसायन विज्ञान में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोफेसर जादौन सिंह स्मृति स्वर्ण पदक राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने पी.पी.एन. कॉलेज कानपुर की छात्रा अल्हाना को प्रदान किया।

 

अल्हाना ने एमएससी में विश्वविद्यालय परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।यह पुरस्कार विश्वविद्यालय में अकार्बनिक रसायन विज्ञान के स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने लिए प्रदान किया जाता है।

 

प्रोफेसर जादौन सिंह इटावा के कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष थे।एक शिक्षाविद और समाज सुधारक के रूप में वह आजीवन सक्रिय रहे,उनकी स्मृति में दिया जाने वाला यह स्वर्ण पदक विद्यार्थियों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

 

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं पी.पी.एन.कालेज कानपुर के प्राचार्य डॉ.अनूप सिंह उपस्थित रहे।प्रोफेसर जादौन सिंह के पुत्र और पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल कानपुर डॉक्टर रिपु दमन सिंह व के.के.कालेज इटावा के प्राचार्य डॉ.महेंद्र सिंह ने अल्हाना को बधाई दी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर