Explore

Search

February 15, 2026 2:32 am

राष्ट्रीय पोषण माह समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संम्पन

इटावा 16 सितम्बर, 2025- पोषण मिशन/राष्ट्रीय पोषण माह समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने डी0पी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाए एवं सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि 4th एल0सी0 ड्यू है, जिसे शत प्रतिशत करा लिया जाए एवं पोर्टल पर फीड डाटा का पुनः अवलोकन अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पोषण माह अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सेम बच्चों का चिन्हांकन किया जाए एवं अधिक से अधिक बच्चों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कितने बच्चे स्वास्थ्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लाभार्थियों को अवश्य दिया जाए एवं योजना का प्रचार-प्रसार अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने सी0डी0पी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों का वजन ट्रैकर पर कुछ और एवं मौके पर कुछ और पाया जाता है एवं माप-तौल सही न हो तो उसपर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त सी0डी0पी0ओ0 को निर्देश दिए कि गोदभराई आदि कार्यक्रम कराते रहें जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि एन0आर0सी0 में सैम बच्चों को भर्ती कराया जाए एवं उन्हें समय से दवा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के खाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही खिलौने भी दिए जाए एवं डिस्चार्ज के बाद ही तुरंत भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 100 प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों की ई-के0वाई0सी0 कराई जाए साथ ही यह भी कहा कि ई-के0वाई0सी0 वाले लाभार्थियों को ही लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि समय से लक्ष्य को पूरा करने वालों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाए एवं लक्ष्य को पूरा ना करने वालों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा की यथाशीघ्र पोषाहार का वितरण कराया जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों के घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा प्राप्त पोषाहार को उपयोग में लाया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पोषाहार के जितने पैकेट वितरित किए जाएं, उतने ही रिसीव किए जाएं एवं उसी के आधार पर भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में बच्चों को हॉट कुक्ड मील सर्व की जाए साथ ही उन्होंने संभव अभियान के अंतर्गत बताया कि ए0एन0एम0 के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जाए एवं ई- कवच पर फीडिंग कराई जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, समस्त सी0डी0पी0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर