Explore

Search

September 16, 2026 7:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा इकदिल मण्डल की सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

(डॉ.सुशील सम्राट) इकदिल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत इकदिल मण्डल की कार्यशाला नगर पंचायत इकदिल में सम्पन्न हुई । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे l कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी l मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जायेगा l इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम नारायण त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री अतुल तिवारी,सर्वेश राजपूत, सह संयोजक देवकीनंदन त्रिपाठी, इंदल कठेरिया मंडल उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, महेंद्र सिंह जाटव,प्रिया तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, प्रवीन राजपूत, सुनील राजपूत , दिलावर कठेरिया सभासद, नवीन मिश्रा , विशाल तिवारी, सुशील दिवाकर मंडल के पदाधिकारीगण व सेक्टर के संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर