Explore

Search

April 21, 2026 1:45 am

सर्वजन सुखाय पार्टी का द्वितीय स्थापना दिवस: बकेवर में प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

इटावा /बकेवर। सर्वजन सुखाय पार्टी के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बकेवर स्थित राजमाता गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।

 

शिव प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन पार्टी ने अपनी स्थापना के दो वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने पार्टी के विजन और मिशन को विस्तार से रखते हुए निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला:

 

· सर्वसमावेशी दृष्टिकोण:

सभी समाजों और धर्मों का सम्मान करना। पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक आदर्श सामाजिक भूमिका सुनिश्चित करना।

· अनुशासन और संगठन:

पार्टी में अनुशासन बनाए रखना तथा पदाधिकारियों की नियुक्ति और निष्कासन के लिए पारदर्शी नियम।

· नेतृत्व की प्राथमिकता:

पार्टी नेताओं का व्यक्तित्व, कृतित्व, सामाजिक प्रतिष्ठा और शैक्षिक व सामाजिक सेवा का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार रिकॉर्ड होना चाहिए।

· जन-केंद्रित नीतियाँ:

वृद्धावस्था पेंशन का विस्तार, आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती को रोकना, मुफ्त अनाज के स्थान पर रोजगार उपलब्ध कराना, और अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा निर्धारित करना।

· शिक्षा और कृषि:

सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना।

· विचारधारा:

जातिवाद, परिवारवाद और धर्मवाद से मुक्त होकर राष्ट्रवाद और मानवतावाद के पथ पर चलना। किसी भी वर्ग के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करना।

· भविष्य की रणनीति:

पार्टी द्वारा अब तक किए गए कार्यक्रमों का विस्तार, जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुँचाना और एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना।

 

इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेक यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री उमेश यादव, श्री रामशंकर शर्मा, सत्यराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र यादव, भगवान सिंह यादव, पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अभिलाख यादव, श्री रामदास यादव, प्रदेश सचिव सोनेन्द्र यादव, अजय राठौर, शिव नारायण यादव और प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रश्मि यादव के साथ-साथ विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

यह कार्यक्रम पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर