Explore

Search

February 16, 2026 5:14 am

इटावा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा प्रदर्शन पर जानलेवा पथराव, विधायक सरिता भदौरिया बाल-बाल बचीं

इटावा। पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान आज यहां हिंसक झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर पथराव हुआ, जिसमें सदर विधायक सरिता भदौरिया के कंधे पर ईंट लगी। वह बाल-बाल बच गईं। इस हमले को भाजपा नेता ने साजिशन जानलेवा हमला बताया है।

मुख्य बिंदु:

· भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय के निकट पहुंचते ही छत से भाजपाईयों पर पथराव शुरू हो गया।

· पथराव के दौरान एक ईंट सदर विधायक सरिता भदौरिया के कंधे पर लगी। BJP जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता और शिवमहेश दुबे ने तुरंत हाथों से विधायक के सिर को ढककर उन्हें बचाया।

· विधायक भदौरिया ने आरोप लगाया कि यह साजिशन उनकी हत्या का प्रयास था। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

· पथराव से आक्रोसित भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

· घटनास्थल पर पहुंचे ADM अभिनव रंजन श्रीवास्तव और एसडीएम सदर ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

· इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस कार्यालय की छत से कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया।

· मामले की गंभीरता को देखते हुए ADM और एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

 

विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा नेताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की घोषणा की, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थगित हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर