Explore

Search

April 21, 2026 3:16 am

खाद्य सुरक्षा विभाग की जमकर छापेमारी बूँदी का लड्डू, दूध सहित भरे गये 10 नमूने

इटावा-आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी जनपद ने जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में जनपद के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के एक विशेष छापामार दल का गठन किया है। टीम ने शिव प्रकाश अंबेडकर बुद्व विहार चौराहा मिश्रित दूध का आशीष मिश्रा रेलवे स्टेशन दूध राहुल जैन रेलवे स्टेशन बजरिया मिल्क केके हिमाशु तिवारी आंनदा डेरी दूध जितेंद्र सिंह आंनदा डेरी दूध विकास पटेल बकेवर दूध शिशुपाल सिंह बकेवर दूध और घी मनोज कुमार महेवा बूँदी का लड्डू रवि कुमार महेवा बूँदी लड्डू नमूने भरे गये।उक्त टीम को दूध, दुग्ध उत्पाद एवं लडडू आदि मिठाइयों पर विशेष रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार, संदीप सिंह, सुभाष सोनकर, राकेश सकारिया, कपिल गुप्ता एवं गायत्री शामिल थे।*

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर