Explore

Search

June 15, 2026 11:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पत्रकार मोहम्मद आमीन के पिता के निधन पर सपा के जिला प्रवक्ता ने श्रदांजलि देकर व्यक्त की शोक संवेदना

इटावा /जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता उर्फ़ विक्की और विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ने ग्राम सराय भूपत कटेखेड़ा पहुंचकर पत्रकार मोहम्मद आमीन के परिवार से मुलाकात की और श्रदांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। विगत दिवस पत्रकार मोहम्मद आमीन के पिता का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।

 

रविवार दोपहर को सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता उर्फ़ विक्की एवं विधामसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ने शोकाकुल परिवार से मिलकर दुख साझा किया और ईश्वर से परिवार वालों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की।

इस दौरान ऑल इण्डिया उलेमा व माशाईख बोर्ड यूनिट के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अज़ीम मोअज़म, असलम खान, मोहम्मद अनस खान,निज़ाम अली, इस्तियाक अली, सब्बीर अली, आशिफ़ अली आदि उपस्थित रहे।

 

सपा प्रवक्ता ने कहा कि पत्रकार मोहम्मद आमीन के पिता के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

#आशिफ़_अली

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर