लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं।योगी सरकार ने मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को लगभग 15 दिन पहले पत्र भेजा था,लेकिन अब तक कुछ न होने से सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम है।मनोज को सेवा विस्तार न मिलने पर नए मुख्य सचिव की की दौड़ में तीन आईएएस अफसर हैं।
वरिष्ठता के हिसाब से वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी एसपी गोयल सबसे आगे हैं।एसपी गोयल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव हैं।अगर एसपी गोयल मुख्य सचिव बनते हैं तो उन्हें जनवरी 2027 तक का कार्यकाल मिलेगा।इसके बाद वर्ष 1989 बैच के ही देवेश चतुर्वेदी का नंबर आता है,हालांकि देवेश चतुर्वेदी इस समय केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति में हैं।देवेश अगले साल फरवरी में रिटायर होंगे। ऐसे में उन्हें महज सात महीने का कार्यकाल मिलेगा।
इस दौड़ में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार भी हैं। दीपक कुमार वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उनकी गिनती मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसरों में होती है।अगर दीपक कुमार मुख्य सचिव बनते हैं तो उन्हें 15 महीने का कार्यकाल मिलेगा। दीपक कुमार का रिटायरमेंट अक्टूबर 2026 में है।बता दें कि मनोज कुमार सिंह से पहले यूपी के मुख्य सचिव रहे दुर्गा शंकर मिश्र को रिटायर होने के बाद ढाई साल का सेवा विस्तार मिला था।









