Explore

Search

April 20, 2026 11:12 pm

ऊर्जा मंत्री के ब्यान की निंदा की।वैश्य समाज का अपमान किया है ऊर्जा मंत्री ने।

इटावा। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य की बैठक में कहा कि ‘यह कोई बनिया की दुकान नहीं, जो पैसा ले लो सामान नहीं दो’ यह कोई साधारण वाक्य नहीं, बल्कि उनकी कुंठा और मानसिकता का द्योतक है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की यह टिप्पणी सामाजिक ताने वाने को तोड़ने वाली एवं प्रधानमंत्री के संकल्प सबका साथ ,सबका विकास, सबका प्रयास ,सब का विश्वास को भी कमजोर करके चोट पहुंचाने वाली है ।

भारतीय उधोग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष रजत जैन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी यह टिप्पणी विकसित और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद को भी कमजोर करने वाली है , क्योंकि भारत का बनिया यानी व्यापारी जिसके लिए उन्होंने टिप्पणी की है वह विकसित और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य कर रहा है, उसके लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले वोकल फॉर लोकल की शपथ की भी श्रृंखला शुरू की है तथा चीन, तुर्की और पाकिस्तान से व्यापार ना करने की भी योजना बना रहा है।

संग़ठन की महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन ने कहा कि उनका यह अपराध क्षमा योग्य नहीं है , जिसके लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी से कम दंड नहीं निर्धारित किया जाना चाहिए।

महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता ने उपरोक्त संदर्भ में यह भी दावा किया है कि व्यापार व्यापारी की साख और विश्वसनीयता से चलता है देश-प्रदेश में पैसे लेकर सामान नहीं देने वाला कोई बनिया यानि व्यापारी हो ही नहीं सकता वह तो फिर बेईमान और अपराधी की श्रेणी में आएगा जिसको भी समाज कभी क्षमा नहीं करता है।

शहर महामंत्री सर्वेश जोशी ने देश प्रदेश के छोटे बड़े दुकानदार,व्यापारी ,व्यवसायी ,कारोबारी, एमएसएमई, स्टार्टअप, युवाऔर महिलायों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वरिष्ठ केंद्रीय नेतृत्व से अधिकतम एक सप्ताह में मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग करते हुए अवगत कराया है कि अन्यथा की स्थिति में 3 अगस्त को जनपद में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर