Explore

Search

April 20, 2026 11:11 pm

उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RO/ARO परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से करायी गयी सम्पन्न

जनपद इटावा 27.07.2025 जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RO/ARO परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से करायी गयी सम्पन्न ।

27.07.2025 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जनपद इटावा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई थीं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा केंद्र व्यवस्थापन, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की कतार व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायज़ा लिया तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहे ।सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए परीक्षा को पूर्णत: शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया गया ।

इटावा पुलिस की सतर्कता, कड़ी निगरानी एवं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप परीक्षा पूर्णत: सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सकुशल सम्पन्न करायी गयी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर