Explore

Search

April 21, 2026 5:01 am

वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक विद्यालय राजा का बाग ब्लॉक बढ़पुरा, इटावा मे किया गया।

सामाजिक वानिकी प्रभाग,जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति इटावा के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक विद्यालय राजा का बाग ब्लॉक बढ़पुरा, इटावा मे किया गया।

 

विद्यालय प्रधानाचार्य शरद कुमारी दीक्षित ने बताया कि वृक्षारोपण का निष्कर्ष यह है कि यह पर्यावरण, जलवायु, और मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण न केवल वायु को शुद्ध करता है, बल्कि मिट्टी के कटाव को भी रोकता है, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करता है, और जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करता है।

डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त नदियां एवं जैव विविधता संरक्षण पर एक विशेष जागरूकता अभियान पूरे वर्ष के लिए प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत नदियों के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों के पुजारियों और महंतों के माध्यम से आम जनता को प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जैव विविधता संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

जेआरएफ डॉ.संगीता ने कहा कि पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधों के अलावा उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएं और प्रक्रियाएं भी शामिल हैं। जबकि पर्यावरण के अजैविक संघटकों में निर्जीव तत्व और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएं आती हैं, जैसे: पर्वत, चट्टानें, नदी, हवा और जलवायु के तत्व इत्यादि शामिल है।

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार गुप्ता, नीतू यादव, सौरभ सिंह, अनुज तिवारी एवं आवेश कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर