Explore

Search

April 21, 2026 1:45 am

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी ने इटावा जनपद के बढ़पुरा ब्लॉक के पंचायगांव में अमर शहीद स्व मनोज कुमार शर्मा 

आज कारगिल विजय दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी ने इटावा जनपद के बढ़पुरा ब्लॉक के पंचायगांव में अमर शहीद स्व मनोज कुमार शर्मा

एवं चकरनगर ब्लॉक के ग्राम बचेड़ी ग्राम में अमर शहीद स्व जय नारायण त्रिपाठी जी के शहीद स्मारक पर पहुंच के श्रद्धांजलि अर्पित की एवं याद किया

जुलाई, 1999 को, भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चली लड़ाई के बाद “ऑपरेशन विजय” की सफल समाप्ति की घोषणा की। इस दिन को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

तिवारी ने बताया कि कारगिल की लड़ाई में इटावा जनपद के दो वीर सपूतों ने अपने प्राण की आहुति दी थी तिवारी ने जानकारी दी इटावा जनपद में सेना के सिपाही जो लड़ाई में शहीद होते है जनपद में 1999 में पहली बार पार्थिव शरीर जनपद में आया था

 

प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने कहा अमर शहीद का ग्राम नागरिक सुविधाओं एवं किसानों की बदहाली से त्रस्त है ना बिजली आ रही ना सिंचाई के साधन उपलब्ध है अमर शहीद जय नारायण त्रिपाठी के ग्राम में किसानों के ट्यूब बेल पर दो महीने से बिजली नहीं है जिससे फसल बर्बाद हो गई

 

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी सुभाष गुप्ता जिला सचिव सरिता दोहरे जिला सचिव अतुल भदौरिया ब्लॉक अध्यक्ष महेश कटारे राम जी गुप्ता विक्रम प्रजापति ओम नारायण त्रिपाठी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर