इटावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी ने कहा इटावा जनपद के मेवाती मोहल्ला निवासी मुस्तफा की बेटी अनम जो कल नाले में गिरने से अभी तक लापता है
तिवारी ने कहा कि मैने डीएम इटावा को एक पत्र लिखा था बीते दिनों बरसात के संबंध में परन्तु शासन प्रशासन की लापरवाही की वजह से आए दिन हादसे हो रहे एवं मासूमों को परेशानी उठानी पड़ रही है तिवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ओर इटावा सदर से बीजेपी की mla है क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि विकास कार्य कराए जाए साथ तिवारी ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है नालों की सफाई पर 1.63 करोड़ रुपए खर्च हुए पर नालों की सफाई कहा हुई उन्होंने कहा लाइन पार सुंदरपुर वार्ड करमगंज वार्ड कटरा शाहब खा वार्ड कटरा शमशेर खा वार्ड में कल खुद जाकर देखा किस तरह सड़के पानी से भरी थी तिवारी ने कहा कि नाले पूरे शहर में अभी तक उपर से बंद क्यों नहीं हुए है साथ उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की बच्ची को जल्द से जल्द खोज के घर वालो को सुपर्द करे और इटावा के जिला अधिकारी महोदय को एक बार फिर याद दिलाते हुए कहा कि आप इटावा जनपद के विकास कार्यों को खुद देखे कि कागजों में विकास हो रहा है या जमीन पर
प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने कहा शासन प्रशासन एवं नगर पालिका जनपद वाशियो को जलभराव एवं संचारी रोक धाम करने व पशु चिकित्सा उपलब्ध कराने में नितांत असफल हो रही है जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है लाइन पार के सभी मोहल्ले में दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है उसकी निकासी की कोई इंतजाम नहीं है जिम्मेदार अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अपना फोन बंद कर लेते है शहर में कई मकान गिर चुके हैं
प्रतिमंडल में प्रशांत तिवारी वाचस्पति द्विवेदी विक्रम प्रजापति बबलू, राहुल तिवारी उपस्थित रहे









