Explore

Search

February 16, 2026 10:45 am

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

इटावा 25 जुलाई, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

उन्होंने सी0डी0पी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों का वजन ट्रैकर पर कुछ और एवं मौके पर कुछ और पाया जाता है एवं माप-तौल सही न हो तो उसपर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त सी0डी0पी0ओ0 को निर्देश दिए कि गोदभराई आदि कार्यक्रम कराते रहें जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि एन0आर0सी0 में सैम बच्चों को भर्ती कराया जाए एवं उन्हें समय से दवा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के खाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही खिलौने भी दिए जाए एवं डिस्चार्ज के बाद ही तुरंत भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का अस्पताल में अच्छे से इलाज हुआ है उनका फोटो आंगनवाड़ी केन्द्रों में लगाया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आवेदन की संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 100 प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों की ई-के0वाई0सी0 कराई जाए साथ ही यह भी कहा कि ई-के0वाई0सी0 वाले लाभार्थियों को ही लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि समय से लक्ष्य को पूरा करने वालों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाए एवं लक्ष्य को पूरा ना करने वालों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा की यथाशीघ्र पोषाहार का वितरण कराया जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों के घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा प्राप्त पोषाहार को उपयोग में लाया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पोषाहार के जितने पैकेट वितरित किए जाएं, उतने ही रिसीव किए जाएं एवं उसी के आधार पर भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में बच्चों को हॉट कुक्ड मील सर्व की जाए साथ ही उन्होंने संभव अभियान के अंतर्गत बताया कि ए0एन0एम0 के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जाए एवं ई- कवच पर फीडिंग कराई जाए। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए डायट में नया स्कूल खोला गया है जिसमें उन्हें पढ़ाने-लिखाने व चलाने-फिराने आदि की स्पेशल सुविधाएं प्राप्त कराई जाएंगी। आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा अधिक वजन वाले बच्चों की रिपोर्ट प्राप्त कराई गई जिसमें 3739 बच्चों का वजन अत्यधिक पाया गया जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उनके खाने में तेल की खपत को 10-15% कम किया जाए एवं बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी कराए जाने पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की एवं स्वास्थ्य विभाग के रवैए को खराब बताया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समस्त एम0ओ0आई0सी0 सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर