Explore

Search

September 15, 2026 4:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

संत विवेकानंद की छात्रा प्रतिज्ञा शर्मा का देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुआ प्रवेश

इटावा – संत विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल कक्षा 12 J की छात्रा प्रतिज्ञा शर्मा ने सीयूईटी परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लाकर देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज श्री राम कॉमर्स कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली में प्रवेश पाकर अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद ने इस मौके पर विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रा प्रतिज्ञा एवं उनके पिता श्री ब्रजेश शर्मा को बेटी की इस उपलब्धि पर सम्मानित किया!

 

प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद ने संस्था के अन्य छात्र एवं छात्राओं से छात्रा प्रतिज्ञा की तरह पूरी मेहनत एवं लगन से सफलता हासिल करने का आह्वाहन किया!

 

संस्था के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव ने भी छात्रा प्रतिज्ञा की इस उपलब्धि पर छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर