इटावा जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन जोन बद्वारा आयोजित कार्यशाला का आज ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ। अध्यर्थियों को अंपायरिंग और स्कोरिंग के लॉ को पढ़ाया और समझाया गया। आज कार्यशाला के समापन पर सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा का आयोजन कराया गया, इनका परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को यू पी सी ए की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा एवं उत्तीर्ण अभ्यर्थी यू पी सी ए के आधिकारिक मैचों में अंपायरिंग एवं स्कोरिंग करने के लिए पत्र होंगे।इससे पूर्व दो दिनों तक अभ्यर्थियों को नियमों की जानकारी इन शिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि शुभ्रांत कुमार शुक्ला जिलाधिकारी इटावा द्वारा किया गया था, डीसीए जोन की छठवीं अंपायर एवं स्कोरर कार्यशाला में जिलाधिकारी ने अम्पायरिंग की नई तकनीकी के बारे में बीसीसीआई पैनल के अंपायर्स से चर्चा की, और सभी अभ्यर्थियों से अनुशासन में रहकर अम्पायरिंग सीखने और करने की सलाह दी जिससे मैच में कोई विवाद न हो उन्होंने कहा अब डिजिटल का जमाना है कैमरों की भी नजर रहती है इस लिए निर्णय देते समय बहुत सतर्क रहना होगा । अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण ए.पी सिंह (एजुकेटर ) एवं,
यूपीसीए के एजुकेटर एस.पी सिंह (ऑफिशियल बीसीसीआई) और ए.पी सिंह (ऑफिशियल बीसीसीआई) ने सभी खिलाड़ी अभ्यर्थियों को MCC लॉ 1 से 23 तक पढ़ाए गए एवं उसकी तकनीकी के बारे में बताया कि कैसे नियमों को मैच में अप्लाई करें। इसके साथ साथ स्कोरिंग के बारे में पढ़ाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम बाबू ने यूपीसीए और डीसीए जालौन उपलब्धि की जानकारी दी, इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी. सर्वेंद्र सिंह चौहान, एसपी सिंह एपी सिंह ,बृजेंद्र सिंह चयनकर्ता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, वीरेंद्र यादव पूर्व सदस्य उ०प्र० सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम, शौर्य क्रिकेट अकादमी के कार्यशाला के कनवीनर अम्बरीष प्रताप सिंह, (टिंकू) , जावेद अख्तर आशीष यादव योगेश कुमार अरुण कुमार शिवांग तिवारी लल्लन सागर रिकी सिंह उपस्थित रहे।









